Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी समारोह से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटे की हुई मौत…अन्य 2 लोग घायल

February 6, 2025

शादी समारोह से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटे की हुई मौत…अन्य 2 लोग घायल

Uttar Pradesh accident : बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में एक मैरेज लॉन के सामने ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की मौत

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे कुंवरगांव थाना क्षेत्र के यूसुफनगर गांव का रहने वाला विजय (30), उसकी मां ममता (50), बहन भावना (20) और दो साल का भतीजा उझानी नगर स्थित एक मैरेज लॉन में आयोजित शादी समारोह से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मैरेज लॉन से निकलकर राजमार्ग पर आते ही पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी।

मौके से फरार ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ा

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार चारों लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विजय और ममता को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से फरार ट्रक चालक को कछला पुलिस चौकी के निकट पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें