Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

February 27, 2025

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

बदायूं। बदायूं जिले में केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा के बारे में फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को धमकाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां भाजयुमो के नगर अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी ने मंगलवार को तीन व्यक्तियों- मनवीर शाक्य, रूपेश शाक्य और गौरव के खिलाफ फेसबुक पर मंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के लिए शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि जब राष्ट्रवादी ने उन्हें फोन करके पोस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मनवीर और रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राहुल चौहान ने बताया, मनवीर को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा जबकि रूपेश को कादर चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें उप जिलाधिकारी अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस तीसरे आरोपी गौरव की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें