Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रावस्ती में सरयू नहर में दो बच्चे बहे गए, तलाश जारी

March 27, 2023

श्रावस्ती में सरयू नहर में दो बच्चे बहे गए, तलाश जारी

श्रावस्ती (उप्र): श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थानाक्षेत्र में सरयू नहर में दो बच्चे बह गए जिनकी अभी तक तलाश जारी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पी. के. यादव ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा निवासी तीन बच्चे रविवार अपराह्न करीब ढाई बजे सरयू नहर में नहा रहे थे। उन्होंने बताया कि उसी दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में तीनों बह गये। उन्होंने बताया कि इनमें से एक बच्चा किसी तरह बचकर किनारे आ गया लेकिन आकाश (13) व सूरज (11) का अभी तक पता नहीं लगा है।

यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर रविवार शाम से ही पुलिस, पी.ए.सी. की बाढ़ नियंत्रण कंपनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बाढ़ नियंत्रण कंपनी व स्थानीय गोताखोर बचाव अभियान चलाकर नहर में बच्चों की तलाश कर रहे हैं।सिंचाई विभाग ने रविवार को ही नहर का पानी बंद करा दिया था, लेकिन सोमवार तक बच्चों का पता नहीं लग सका। एएसपी ने बताया कि बचाव अभियान हेतु राज्ज़्य आपदा मोचक दल को बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें