Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अस्पताल में भर्ती पत्नी को खाना देने जा रहे दो दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, मौत

October 21, 2023

अस्पताल में भर्ती पत्नी को खाना देने जा रहे दो दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, मौत

बरेलीः बरेली जिले के कस्बा नवाबगंज में शनिवार को एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश मिश्र ने बताया कि नवाबगंज के तुमड़िया गांव के अमित (23) अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को खाना देने के लिए मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सतुईया खुर्द के राकेश (24) के साथ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में पेट्रोल पंप के पास अमित की मोटरसाइकिल को एक बस ने टक्कर मार दी जिसके बाद उन दोनों को उनके परिजन निकट के एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिश्र ने कहा कि हादसे के बाद बस चालक मौक़े से भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश के पिता कुंवर सेन ने बताया कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो बस कुचलती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद तहरीर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें