Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश में कार पलट जाने से दो लोगों की मौत

April 27, 2023

उत्तर प्रदेश में कार पलट जाने से दो लोगों की मौत

बुलंदशहर (उप्र): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र में कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया, “एक कार में यात्रा कर रहे तीन व्यक्ति मेरठ से अलीगढ़ जा रहे थे, तभी बृहस्पतिवार को रौंडा के पास कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी।” उन्होंने बताया, “कार में सवार सर्वेश (35) और अरशद (31) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य यात्री शाहनवाज को गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें