Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुलंदशहर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दबकर दो मजदूरों की मौत

March 26, 2023

बुलंदशहर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दबकर दो मजदूरों की मौत

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाना इलाके में रविवार को एक गांव स्थित ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित एक ईंट के भट्टे पर अचानक दीवार गिरने से काम कर रहे दो मजदूर राकेश (25) और राजकुमार (45) मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हुई है, जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें