Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक ही परिवार के दो लोगों ने लगाई कुंए में छलांग, नवंबर में होने वाली थी शादी

July 21, 2024

एक ही परिवार के दो लोगों ने लगाई कुंए में छलांग, नवंबर में होने वाली थी शादी

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार तड़के कुएं में कूदने से डूबकर एक ही परिवार के दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक की हालत खराब हो गई है। बढ़नी गांव के पूर्व प्रधान सुभाष वर्मा का पुत्र राहुल वर्मा (23) और चचेरे भाई सूरज वर्मा (22) ने संदिग्ध परिस्थितियों में कुंए में छलांग लगा दी जिससे दोनों की मौत हो गयी। इनको बचाने कुएं में कूदे उनके दादा रामकुमार वर्मा (43) किसी तरह बाल बाल बचे, उनकी भी हालत खराब हो गई है।

जिनका इलाज जिले के मेडिकल कालेज में चल रहा है । प्रधान पुत्र राहुल वर्मा की नवंबर में शादी तय थी। गांववालों के अनुसार शादी को लेकर मृतक राहुल तनाव में था जिसके चलते उसने कुएं में कूदकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें