Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार

August 28, 2023

नोएडा में मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार

नोएडाः जिले की थाना बिसरख पुलिस ने सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने की चार चेन, हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि आज सुबह थाना बिसरख पुलिस चैकिंग कर रही थी, तभी डी मार्ट के पास बाइक से दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे भागने लगे। सुनीति ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोका जिसके बाद बदमाशों ने गोलीबाारी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैरों पर गोली लगी। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान राहुल उर्फ बंटी तथा शहबाज उर्फ पोली के तौर पर हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी ने बताया कि दोनों पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूटपाट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। राहुल उर्फ बंटी पर 72 मुकदमे और शहबाज पर करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें