Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Shripad Naik ने महाकुम्भ में संगम स्नान के बाद की Yogi सरकार की सराहना

February 6, 2025

केंद्रीय मंत्री Shripad Naik ने महाकुम्भ में संगम स्नान के बाद की Yogi सरकार की सराहना

Union Minister Shripad Naik : केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने महाकुम्भ 2025 की दिव्यता और भव्यता की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ का यह आयोजन अपने आप में एक मिसाल है। करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और उन्हें उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उन्होंने मोदी-योगी सरकार को धन्यवाद दिया।

केंद्रीय मंत्री ने संगम स्नान के बाद कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की दिव्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस स्तर का आयोजन करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन योगी सरकार ने इसे पूरी तरह सफल बनाया है।

बता दें कि महाकुम्भ 2025 के आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल और आधुनिक व्यवस्थाओं को भी लागू किया है। जगह-जगह लगाए गए डिजिटल सूचना केंद्र, स्वच्छता अभियान, सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन के बेहतरीन प्रबंधों ने श्रद्धालुओं के अनुभव को और भी सुखद बना दिया है। महाकुम्भ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी हुई है।

श्रद्धालुओं ने भी योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की है और कहा कि इस बार का महाकुम्भ हर दृष्टिकोण से अभूतपूर्व है। सरकार द्वारा बनाई गई आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण ने इस महापर्व को और भी भव्य बना दिया है। देशभर से आए संतों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की और इसे अब तक का सबसे सुव्यवस्थित महाकुम्भ बताया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें