Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र. के मिर्जापुर में युवक की गला रेत कर हत्या

February 21, 2023

उप्र. के मिर्जापुर में युवक की गला रेत कर हत्या

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मड़हिान थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के सिवान में झाड़यिों में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पुलिस ने कब्जे में लिया। युवक शनिवार शाम से गायब था।

पुलिस ने बताया कि मड़हिान थाना क्षेत्र के रैकरा गांव निवासी बंशीलाल गोंड का युवा पुत्र मैनेजर गोंड (23) जिसकी शादी एक सप्ताह पहले जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गौडौरी धाम में हुई थी। मैनेजर शनिवार की शाम को घर निकला था। परिवार के लोगों द्वारा उसकी खोज बीन की जा रही थी। आज सुबह गांव के कुछ बच्चे सिवान में गये थे। वहां कुत्तों के झुंड को देखकर उन्हें शंका हुई। पास जाकर देखने पर मैनेजर का शव खून से लथपथ मिला।

बच्चों ने सूचना दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। मृतक के पिता द्वारा अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मौके का मुआयना किया गया। हत्या का कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधीक्षक ने शीध्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपराधी की शीध्र गिरफ्तारी की जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें