Site icon Dainik Savera Times

UP accident : कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत अन्य 5 घायल

Firozabad Road Accident

Firozabad Road Accident

UP accident: बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने की घटना सामने आयी है। जहां इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए। बता दे पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र में कैथौली गांव के समीप शुक्रवार रात गाजीपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार सभी सात लोग घायल हो गए।
 दो युवकों की मौत, पांच घायल
बांसडीह थाना के एसएचओ संजय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय गोंड (35) को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बाद में अन्य छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कुबेर शाह (38) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग गाजीपुर जिले में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ
Exit mobile version