Site icon Dainik Savera Times

UP accident : दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की हुई मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jainpur

Jainpur

UP accident: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया जहां सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बता दे की मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक की पहचान थाना सकरौली क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी शिवा (18) के रूप में हुई है। शिवा की बहन की शादी शनिवार को होने वाली है। यह दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। पुलिस ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिले के नैनीगंज के मसरूलगंज निवासी अरबाज अली (22) के रूप में हुई है।

बता दे कि ये हादसा इतना भीषण था कि शिवा एवं अरबाज की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि दोनों घायलों राहुल एवं फैजान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: देश की संसद में होने जा रहा बड़ा बदलाव, आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक  

Exit mobile version