Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP accident : घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल 

January 17, 2025

UP accident : घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल 
UP accident : जालौन कोतवाली क्षेत्र में घने कोहरे के बीच एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात्रि 12 से एक बजे के बीच यह सूचना मिली कि जालौन राज्य राजमार्ग पर कन्हैया लाल विष्णु चरण महाविद्यालय के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक हादसे के शिकार हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने सफीक (25) निवासी गिदोसा को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान चमकू (26) ने भी दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे घायल भूरे को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया है।
एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें