Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Bicycle Accident : कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत

December 26, 2024

UP Bicycle Accident : कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत

UP Bicycle Accident : वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर बुधवार की रात एक कार ने एक साइकिल को टक्कर मार दी जिससे साइकिल पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव को रखकर रास्ता बाधित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चौबेपुर निवासी 45 वर्षीय नत्थू प्रसाद राजभर के रूप में की गई है। पुलिस उपायुक्त सरवणन टी ने बताया कि बुधवार की रात थाना चौबेपुर अंतर्गत शाहपुर गांव के पास एक दुर्घटना होने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव को रखकर मार्ग बाधित कर दिया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें