Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Budget : यूपी की योगी सरकार आज पेश करेगी बजट

February 5, 2024

UP Budget : यूपी की योगी सरकार आज पेश करेगी बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्याथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट आज विधानसभा में पेश होगा। उससे पहले राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लखनऊ में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। वह आज यूपी विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे। चुनावी साल है। ऐसे में बजट से जनता को कई सौगात मिल सकती है। इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ‘2024-25 योगी सरकार का बजट राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा। यह विकास को गति देगा और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं। हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से उसका ख्याल रखा गया है।

वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि यह सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी बजट है जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर आधारित है। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था बनाने का मजबूत आधार स्तंभ बनेगा। इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में हस्ताक्षर कर इसे अंतिम रूप दिया। इसका आकार 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा की उम्मीद है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट सभी आधुनिक मापदंडों पर चलने का एक दस्तावेज है। प्रदेश के इस बजट में ऐसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, सभी नागरिक प्रदेश के विकास में अपना पूर्ण योगदान दे सकेंगे।

उधर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार की ओर से ये ही प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने वाला प्रदेश होगा, लोग अच्छी उम्मीदें रखें। जनता की नजरों में विपक्ष खुद एक सवाल है। देश और दुनिया में यदि विकास की रफ्तार देखनी है, तो उत्तर प्रदेश में देखी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें