Site icon Dainik Savera Times

सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड को दी दर्दनाक मौत, सिर और पैर काट पुल पर फेंकी लाश

UP crime news

UP crime news

UP crime news: ताजनगरी आगरा में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। जवाहर पुल पर बोरे में बंद एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली है।

यह मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार इलाके का है। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जवाहर पुल पर किसी ने बोरा फेंक दिया है। सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब बोरा खोला गया तो उसके अंदर करीब 28 वर्षीय युवती का शव मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और गला रेतने के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे थे।

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, कई राज्यों में अलर्ट जारी

 

100 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली, जिसके बाद शव की पहचान पार्वती विहार निवासी मिनसी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीमों ने हाईवे और आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक स्कूटी पर बोरा ले जाते हुए दिखाई दिया। जांच आगे बढ़ी तो स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी के सी-ब्लॉक निवासी विनय राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

किसी और से भी मेलजोल रखती थी मिनसी!
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मिनसी उसकी गर्लफ्रेंड थी, लेकिन वह किसी और से भी मेलजोल रखती थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी शक और गुस्से में उसने हत्या की योजना बनाई। आरोपी के मुताबिक, शुक्रवार शाम मिनसी ने उसे फोन कर बताया था कि 6 फरवरी को भाई की शादी के लिए शॉपिंग करनी है। इसी बहाने उसने मिनसी को अपने ऑफिस बुलाया और वहां मौजूद कर्मचारी को छुट्टी दे दी। ऑफिस में अकेले होने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद विनय ने चाकू से मिनसी का गला रेत दिया और फिर पैर की नस काट दी।

ये भी पढ़ें- आज दुनिया देखेगी भारत की शैन्य शक्ति व पराक्रम की झांकी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी

 

बोरे में नहीं आई लाश तो काट दिए पैर
हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने उसे बोरे में भरने की कोशिश की, लेकिन पैर बाहर निकलने पर उसने चाकू से पैरों को काटकर मोड़ दिया और शव को बोरे में बंद कर दिया। अंधेरा होने के बाद वह शव को एक्टिवा पर रखकर जंगल की ओर ले जा रहा था, लेकिन जवाहर पुल पर संतुलन बिगड़ने से बोरा गिर गया। एक राहगीर के मुड़कर देखने पर वह घबरा गया और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

साक्ष्यों की कड़ी जोड़ी गई तो पकड़ा गया आरोपी
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों की कड़ी जोड़ते हुए आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक्टिवा भी बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version