Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के मंत्री ने लोगों से होलिका दहन में गाय के गोबर के उपलों का उपयोग करने का किया आग्रह

February 15, 2023

UP के मंत्री ने लोगों से होलिका दहन में गाय के गोबर के उपलों का उपयोग करने का किया आग्रह

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने लोगों से होलिका दहन के लिए गाय के गोबर के उपलों का उपयोग करने का आग्रह किया है। सिंह ने कहा, कि यह पर्यावरण के अनुकूल है और इससे प्रदूषण भी कम होता है। सिंह ने गौशालाओं के प्रबंधकों को गोशाला में उपले बनाकर बेचने और खाद बनाने की सलाह दी हैं। परंपरागत रूप से होली की पूर्व संध्या पर जलाए जाने वाले होली के अलाव के लिए लकड़ी का उपयोग किया जाता है।

उन्होंने कहा, कि प्राचीन काल से हमारी भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान रहा है। हम सभी को गौ माता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए। हमें अपने बच्चों, परिवार और अन्य लोगों को गायों के प्रति सम्मान, प्रेम और विश्वास की प्रेरणा देनी चाहिए। मंत्री ने पहले लोगों से वेलेंटाइन डे पर गायों की पूजा करने को कहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें