Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP NEWS : घने कोहरे के कारण 7 वाहन आपस में टकराए, 26 लोग जख्मी

November 21, 2024

UP NEWS :  घने कोहरे के कारण 7 वाहन आपस में टकराए, 26 लोग जख्मी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण सात वाहन आपस में टकरा गए जिससे 26 लोग घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बरेली-नैनीताल मार्ग पर जादोपुर के पास की है जब सात वाहन आपस में टकरा गये। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए वाहनों में एसआरएमएस इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज की बस भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 26 लोग घायल हुए हैं। उनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है जिन्हें एसआरएमएस मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें