Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP NEWS : इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया कैदी चकमा देकर फरार, तीन सिपाही निलंबित

July 12, 2025

UP NEWS : इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया कैदी चकमा देकर फरार, तीन सिपाही निलंबित

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की एक जेल का कैदी शिवम चौहान उर्फ परमहंस शुक्रवार की रात अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने शनिवार को बताया कि जंगीपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना में गिरफ्तार शिवम चौहान को इलाज के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था।

शौचालय की खिड़की तोड़ भागे कैदी

बीती रात, वह शौचालय की खिड़की से भाग गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सिपाही प्रभु नंदन पासवान, शिव गोविंद और सोनू सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें