Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP NEWS : बलरामपुर में ट्रक से टकराई रोडवेज बस, एक महिला की मौत, 5 घायल

November 4, 2024

UP NEWS :  बलरामपुर में ट्रक से टकराई रोडवेज बस, एक महिला की मौत, 5 घायल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के बढऩी-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे एक महिला यात्री की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घटना बढऩी-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैंसड़ी थाना क्षेत्र के रजडेरवा तिराहे के पास की है जब कानपुर से बढऩी जा रही रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई ।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हादसे में सिद्धार्थनगर की निवासी उर्मिला (50) की मौत हो गई और नेपाल के एक नागरिक सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसा संभवत: धुंध के कारण हुआ। कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें