Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP NEWS: मुठभेड़ के बाद दो गोतस्कर गिरफ्तार, 24 गोवंश बरामद 

May 18, 2025

UP NEWS: मुठभेड़ के बाद दो गोतस्कर गिरफ्तार, 24 गोवंश बरामद 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 24 गोवंश बरामद कर लिये। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ लंका थानाक्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा के पास हुई। काशी जोन के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) टी सरवन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को वाहनों की सघन जांच करने का आदेश दिया गया था। उन्होंने बताया कि लंका थाना पुलिस को जांच के दौरान रविवार सुबह डाफी टोल प्लाजा के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन मिला, जिसमें सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वाहन सवार लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान वाहन से 24 गोवंश बरामद किये और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें