Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP NEWS : बलिया में उप निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

November 4, 2024

UP NEWS : बलिया में उप निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया। बलिया जिले के भीमपुरा थाना में तैनात एक उप निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों को अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि उप निरीक्षक सुमित त्रिपाठी और आरक्षी रामसागर निषाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों पर जनता के साथ र्दुव्‍यवहार करने से आम जनमानस में पुलिस की छवि धुमिल करने, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता आदि के आरोप हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निलंबन आदेश रविवार रात जारी किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें