Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस मामले में UP बनने जा रहा है देश का नंबर-1 राज्य, PM मोदी इस तारीख को नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

March 26, 2026

इस मामले में UP बनने जा रहा है देश का नंबर-1 राज्य, PM मोदी इस तारीख को नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के इतिहास में 28 मार्च की तारीख बहुत खास होने जा रही है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होते ही उत्तर प्रदेश एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा। यह राज्य भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे।

यूपी बनेगा 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य
अभी उत्तर प्रदेश में 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे काम कर रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 5 हो जाएगी।

  • वाराणसी – लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • लखनऊ – चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • कुशीनगर – कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • अयोध्या – महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • जेवर (नोएडा) – नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (नया)

यह उपलब्धि महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और केरल जैसे बड़े राज्यों से भी आगे ले जाएगी।

2017 के बाद तेजी से हुआ विकास
साल 2017 तक उत्तर प्रदेश में सिर्फ 4 हवाई अड्डे सक्रिय थे। लेकिन इसके बाद तेजी से विकास हुआ। अब प्रदेश में 16 हवाई अड्डों से उड़ानें चल रही हैं। 3 हवाई अड्डे अभी बन रहे हैं।इनमें सोनभद्र का म्योरपुर और ललितपुर एयरपोर्ट शामिल हैं। इससे साफ है कि राज्य में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।

बजट में 5 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी
हवाई सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बजट में बड़ा इजाफा किया है। 2017-18 से 2025-26 के बीच नागरिक उड्डयन विभाग का बजट। इससे नए एयरपोर्ट बनाना और पुराने को बेहतर करना आसान हुआ है।

पर्यटन, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से कई फायदे होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उद्योग और निवेश बढ़ेगा। लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। पर्यटन को बड़ा फायदा मिलेगा।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी की पहचान मजबूत होगी।

भव्य उद्घाटन की तैयारी
सरकार इस एयरपोर्ट के उद्घाटन को खास बनाने की तैयारी कर रही है। बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा। एक विशाल जनसभा होने की संभावना है। इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने की योजना है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें