Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP एसटीएफ ने इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर

December 21, 2025

UP एसटीएफ ने इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर

यूपी डेस्क। UP एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जहां, एक लाख का इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। ये मुठभेड़ गंगोह थानाक्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि मारा गया बदमाश सुलतानपुर जिले का रहने वाला सिराज है। जिस पर लुट, हत्या व डकैती सहित समेत 30 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर से हत्या मामले में वांछित व 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद सहारनपुर में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और उसके पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से आने के बाद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान सिराज ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जिसके बाद आत्म सुरक्षा के लिये पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्याकांड में फरार चल रहा था आरोपी
पुलिस टीम ने बताया कि आरोपित हत्याकांड में फरार चल रहा था। एनकाउंटर के बाद आरोपित के कब्जे से एसटीएफ ने पिस्टल, बाइक, वाई-फाई डोंगल, कारतूस, 4 मोबाइल बरामद किए हैं।

आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद
आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल, पिस्टल 30 बोर, पिस्टल 32 बोर, भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस 30 बोर और 32 बोर, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 2 वाई फाई डोंगल, छोटा बैग, आधार आदि बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: 21 दिसंबर के पेट्रोल-डीजल रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं इनकी कीमतें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें