Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार के वॉन्टेड गैंगस्टर का यूपी STF ने मुजफ्फरनगर में किया एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग कर हो गया था फरार

June 6, 2024

बिहार के वॉन्टेड गैंगस्टर का यूपी STF ने मुजफ्फरनगर में किया एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग कर हो गया था फरार

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो लाख रुपये का इनामी बदमाश नीलेश राय को मार गिराया गया। यूपी एसटीएफ ने बिहार एसटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बिहार के वांछित गैंगस्टर को मार गिराया गया है। आपको बता दे कि बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले नीलेश राय के खिलाफ हत्या, लूटपाट और जबरन वसूली सहित 16 मुकदमे दर्ज थे। यह एनकाउंटर यूपी के मुजफ्फरनगर में हुआ है। बिहार के एक कुख्यात बदमाश को यूपी STF की नोएडा यूनिट और बिहार STF के संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में बिहार के 2.25 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर को मार गिराया गया। पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि 24 फरवरी 2024 को जब पुलिस की एक टीम ने बेगूसराय में उसके ठिकाने पर छापा मारा तो राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की और भाग निकला था। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें