Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा : टैंकर ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचला, तीन की मौत

October 24, 2024

दर्दनाक हादसा : टैंकर ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचला, तीन की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े होकर अपने वाहन का टायर बदल रहे कुछ लोगों को एक टैंकर ने कुचल दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य जख्मी हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्रधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात चार लोग एक गाड़ी पर धान लादकर उसे कासंगज से जहांगीराबाद मंडी में बेचने जा रहे थे तभी अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर रात करीब तीन बजे उनके वाहन का टायर पंक्चर हो गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वाहन को सड़क किनारे लगाकर उसका टायर बदल रहे थे तभी एक टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। कुमार ने बताया कि हादसे में सतीश चंद (42), राम सिंह (58) और संजू (27) की मौत हो गई और हादसे में घायल विजय को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें