Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र: जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या, नाराज ग्रामीणों ने कई झोपड़ियों में लगाई आग

September 15, 2023

उप्र: जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या, नाराज ग्रामीणों ने कई झोपड़ियों में लगाई आग

कौशांबी: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में किसी जमीनी विवाद के चलते दलित परिवार के तीन लोगों की कथित रूप से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उसने बताया कि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव की कई झोपड़ियों में आग लगा दी है। पुलिस ने बताया कि ककराबाद गांव निवासी शिवशरण (30) की संदीपन घाट थाना क्षेत्र के छबीले पुर गांव में ससुराल थी और उसने तीन वर्ष पूर्व अपनी ससुराल के निकट स्थित पंडा चौराहे के पास जमीन खरीदी थी, जहां वह अपनी बृजकली (25)के साथ रहता था।

उसने बताया कि अज्ञत बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात अपने घर में सो रहे शिवशरण, उसकी और उसके ससुर होरीलाल(60) की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण पुलिस को मृतकों के शव नहीं ले जाने दे रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव अपने कब्जे में लिए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का कारण जमीनी विवाद है। उन्होंने बताया कि झोपड़ियों में लगाई गई आग को बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें