Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी: जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

April 23, 2023

यूपी: जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक दर्दनाक घटना में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 58 वर्षीय वीरेंद्र कुमार और उनके दो बेटे देवेंद्र और चंद्र प्रकाश शामिल हैं।खबरों के मुताबिक वीरेंद्र कुमार शनिवार की शाम मोटर पंप ठीक करने के लिए कुएं में उतरे थे। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए, तो देवेंद्र और चंद्रप्रकाश कुएं में उतर गए, लेकिन वे भी कुएं से बाहर नहीं आए।

कुएं पर बैठी वीरेंद्र कुमार की पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लगी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।वे कुएं के नीचे उतरे और बेहोशी की हालत में पिता-पुत्रों को बाहर निकाला।सभी को इलाज के लिए पड़ोस के हमीरपुर जिले के मौदहा सीएचसी ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।जिलाधिकारी महोबा मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने गांव पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें