Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP : रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद दो उप निरीक्षक निलंबित

May 27, 2025

UP : रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद दो उप निरीक्षक निलंबित

भदोही। शहर कोतवाली परिसर में दो उप निरीक्षकों का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस पूरे मामले के जांच अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है जिसमें कोतवाली परिसर में एक व्यक्ति से ज़मीन के मामले में उप निरीक्षक दिलशाद खान और सुभाष बौद्ध को रूपये की मांग करते हुए और रुपये लेते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने बताया यह वीडियो करीब 10-15 दिनों पूर्व का है जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दोनों अधिकारी 15 दिन पहले ही शहर कोतवाली में तैनात किए गए हैं। वीडियो में दोनों उप निरीक्षक रूपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में शाही अंदाज में हुई शादी… IPS केके बिश्नोई ने घुटनों पर बैठकर अंशिका से पहनी वरमाला, देखें वीडियो 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें