Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कभी अपराध के लिए बदनाम था UP, आज विकास है इसकी पहचान : Deputy CM Brajesh Pathak

February 17, 2023

कभी अपराध के लिए बदनाम था UP, आज विकास है इसकी पहचान : Deputy CM Brajesh Pathak

फिरोजाबादः उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में उत्तर प्रदेश अपराध और अपराधियों के लिये बदनाम था जबकि आज योगी सरकार के कार्यकाल में देश दुनिया में यूपी विकास का पर्याय बन चुका है। सिरसागंज के सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद श्री पाठक ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तब उत्तर प्रदेश की पहचान हत्या, लूट, अपहरण आदि अपराधों के चलते अपराधों से होती थी। लेकिन अब प्रदेश सभी क्षेत्रों में विकास के रास्ते पर चलकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर सबसे अधिक काम हो रहा है, इसके अलावा बिजली आपूर्ति पूरी तरह उपलब्ध है। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में भी कायाकल्प हुआ है। सबसे अधिक एक्सप्रेस वे और एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और बेहतर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश आर्थिक मोर्चे पर भी आगे बढ़ रहा है। रामचरितमानस पर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा विपक्षी लोगों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है, पहले ही अपने कुकृत्य से बदनाम है। केवल लोगों को गुमराह करने के लिए बेवजह की अनर्गल बातें कर रहे हैं। प्रदेश की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। देश और प्रदेश की जनता पूरी तरह समझ चुकी है कि अब भाजपा ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है। उप मुख्यमंत्री ने सिरसागंज के सी एच सी केंद्र का निरीक्षण किया गया मौके पर मौजूद मरीजों से हाल-चाल और स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में भी जानकारी दी गई। मरीजों से बात करके उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के निवास पर भी गए जहां उन्होंने उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें