Site icon Dainik Savera Times

उत्तर प्रदेश हादसा : मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

accident छपरा

accident छपरा

Uttar Pradesh accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह एक मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज जाने वाली मिनी बस में 21 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ लोग महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु थे। बस बक्सर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गई। इलाहाबाद रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बचाया। घटनास्थल पर दो श्रद्धालुओं और चालक समेत तीन लोग मृत पाए गए। मृतकों की पहचान मिनी बस चालक विवेक सिंह (27) और श्रद्धालु प्रेम कांत झा (55), दिगंबर झा (52) एवं विमल चंद्र झा (50) के रूप में हुई है।
सभी नयी दिल्ली के निवासी थे। पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर धवल जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना में शामिल मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में FIR का आदेश, जांच CBI को सौंपी गई 
Exit mobile version