Uttar Pradesh Accident : बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली कस्बे में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए, एक पुलिस अधिकारी ने बताया। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर शाम सागरपाली-थमहनपुरा मार्ग पर तीन स्थानों पर एक बेकाबू डीसीएम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली कस्बे में कुछ लोगों को टक्कर मारता हुआ नदी थाना क्षेत्र में पहुंच गया और वहां से भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों और नदी पुलिस ने तत्काल ट्रक चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस घटना में मन्नू गौड़ (19) और गुलशन (13) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर के अनुसार घटना में घायल अखिलेश यादव (25) की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...