Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh accident: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 1 अन्य व्यक्ति घायल

March 5, 2025

Uttar Pradesh accident: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 1 अन्य व्यक्ति घायल

Uttar Pradesh accident : उत्तर प्रदेश के सिकंदराराऊ क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आयी है यहां निहालपुर गांव के पास कासगंज मार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

दो ट्रकों की जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। बता दे कि एक ट्रक कासगंज की ओर जा रहा दाल से लदा आ रहा था तभी वो सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक ट्रक के केबिन में फंस गए।

मौके पर ही व्यक्ति की मौत जबकि दूसरे ट्रक के चालक को आईं गंभीर चोटें

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक ट्रक के चालक हरिओम पुरी (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक के चालक विकास (33) को गंभीर चोटें आईं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्रेन की मदद से सड़क साफ कराई और यातायात बहाल कराया। पुलिस क्षेत्रधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें