Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब सुशासन के लिए पहचाना जाता है Uttar Pradesh, India के विकास को गति देगा राज्य : PM Modi

February 10, 2023

अब सुशासन के लिए पहचाना जाता है Uttar Pradesh, India के विकास को गति देगा राज्य : PM Modi

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘डबल इंजन’ सरकार के तहत उत्तर प्रदेश को संभावनाओं से भरपूर प्रदेश बताते हुए शुक्रवार को कहा कि पहले ‘बीमारू’ राज्य के तौर पर जाना जाने वाला राज्य अब सुशासन के लिए पहचाना जाता है और अब यह भारत के विकास को गति देगा। उन्होंने कहा,‘‘ एक तरफ ‘डबल इंजन’ सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती। यह जो समय है, इसे हमें गंवाना नहीं चाहिए। भारत की समृद्धि में दुनिया की समृद्धि निहित है।’’ खराब आर्थिक प्रदर्शन वाले राज्यों को ‘बीमारू’ कहा जाता है। ‘बीमारू’ शब्द भारत के चार राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अंग्रेजी नाम के पहले अक्षर से गढ़ा गया शब्द है। मोदी ने ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की धरती अपने सांस्कृतिक वैभव, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध विरासत के लिए जानी जाती है। इतना सामथ्र्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के बारे में लोग कहते थे कि उत्तर प्रदेश का विकास होना मुश्किल है, यहां कानून व्यवस्था सुधरना नामुमकिन है। ’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ उप्र बीमारू राज्य कहलाता था, यहां आए दिन हजारों करोड़ के घोटाले होते थे । हर कोई उप्र से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था। लेकिन सिर्फ पांच छह साल के भीतर उत्तर प्रदेश ने अपनी एक नयी पहचान स्थापित की है। अब उत्तर प्रदेश को सुशासन से पहचाना जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता के लिए है। अब यहां संपदा सृजकों के लिए नित्य नये अवसर बन रहे है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में आधुनिक आधारभूत सरंचना के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में बिजली से लेकर कनेक्टिविटी तक हर क्षेत्र में सुधार आया है और बहुत जल्द उत्तर प्रदेश देश को एक ऐसे इकलौते राज्य के तौर पर भी जाना जाएगा, जहां पांच अन्तरराष्ट्रीय हवाई अडडे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्मिपत माल ढुलाई गलियारे से उत्तर प्रदेश सीधे समुद्र से यानी गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से जुड़ रहा है। उनका कहना था कि राज्य में सरकारी सोच और दृष्टिकोण में व्यापार सुगमता के लिए सार्थक बदलाव आया है।

देश विदेश के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘भारत अगर आज दुनिया के लिए उज्‍जवल बिन्दु है तो उत्तर प्रदेश भारत के विकास को गति देने वाला राज्य है। एक तरफ ‘डबल इंजन’ सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती। यह जो समय है, उसे हमें गंवाना नहीं चाहिए। भारत की समृद्धि में दुनिया की समृद्धि निहित है। भारत के उज्‍जवल भविष्य में दुनिया के उज्‍जवल भविष्य की गांरटी निहित है। समृद्धि की इस यात्र में आप सबकी भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है।’’ वाराणसी के सांसद के नाते अतिथियों का स्वागत करते हुए मोदी ने कहा,मत भूलिए कि आज आप जिस राज्य में बैठे हैं, उसकी आबादी करीब-करीब 25 करोड़ है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा सामथ्र्य, अकेले उत्तर प्रदेश में है। पूरे भारत की तरह ही आज उत्तर प्रदेश में बड़ी आकाक्षांओं वाला एक समाज आपका इंतजार कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं एवं समाज की सोच और आकाक्षांओं में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है।’’ उन्होंने कहा, कि मुझे खुशी है कि नए मूल्य एवं आपूíत श्रृंखला विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश आज एक नया चैंपियन बनकर उभर रहा है। परंपरा और आधुनिकता से जुड़े उद्योगों का, लघु मध्यम और सूक्ष्म उद्योगो का एक बहुत ही सशक्त नेटवर्क आज उत्तर प्रदेश में जीवंत है। यहां भदोही के कालीन और बनारसी सिल्क है। भदोही कार्पेट क्लस्टर और वाराणसी सिल्क क्लस्टर की वजह से उत्तर प्रदेश भारत का कपड़ा उद्योग केंद्र है।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ग्लोबल ट्रेड शो’ और ‘इन्वेस्ट यूपी 2.0’ की भी शुरुआत की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इससे पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला और एन चंद्रशेखरन ने भी समारोह को संबोधित किया। सरकारी बयान के मुताबिक यह शिखर सम्मेलन 12 फरवरी 2023 तक चलेगा। यह राज्य सरकार का प्रमुख निवेशक शिखर सम्मेलन है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें