Sawan 2025 : पवित्र सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है। जिसको लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों भक्तों की पहुंचने की उम्मीद है। इस बार सावन में श्रद्धालुओं को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार, नंदू फारिया, सिल्को गली, ढुंढिराज और सरस्वती फाटक से प्रवेश दिया जाएगा। गंगा में बाढ़ की वजह से ललिता घाट से श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है। सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सावन में भगवान भोले नाथ 4 स्वरुपों में भक्तों को दर्शन देते हैं। हर सोमवार को काशी विश्वनाथ का अलग स्वरुप दिखता है, जिसका दर्शन करके भक्त निहाल होते हैं। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की संख्या को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं।
श्रद्धालुओं के लिए इन गेटों से होगा प्रवेश
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर-4, नंदू फारिया, सिल्को गली, ढुंढिराज और सरस्वती फाटक से प्रवेश मिलेगा। ललिता घाट से प्रवेश पर रोक लग सकती है, क्योंकि गंगा में बाढ़ आने की संभावना है।
वृद्ध और दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा सेवा
– जो श्रद्धालु बुजुर्ग, दिव्यांग, अशक्त हैं या उनके साथ छोटे बच्चे हैं, उनके लिए गोदौलिया से मैदागिन तक मुफ्त ई-रिक्शा सेवा चलाई जाएगी, जिससे उन्हें चलने में परेशानी न हो।
एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आने की उम्मीद
-इस सावन में 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के बाबा दरबार में आने की संभावना है। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
VIP दर्शन पूरी तरह रहेगा बंद
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि इस बार किसी भी वीआईपी या वीवीआईपी को विशेष दर्शन की अनुमति नहीं होगी। कोई प्रोटोकॉल दर्शन नहीं होगा। सभी को कतार में लगकर ही बाबा के दर्शन करने होंगे। किसी भी श्रद्धालु को दलालों के झांसे में नहीं आना चाहिए।
ठगी से सावधान रहें सभी भक्त
यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर विशेष दर्शन का वादा करे या प्रसाद खरीदने के बदले दर्शन की सुविधा देने की बात करे, तो वह ठग हो सकता है।
हर सोमवार को होगा विशेष शृंगार
डिजिटल दर्शन की होगी सुविधा
-श्रद्धालु अब घर बैठे भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे।
-स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धाम परिसर और शहर के अलग-अलग स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन लगाई गई हैं।
-श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी शृंगार और आरती की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।