Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh : ट्रैक्टर ट्राली को डंपर ने मारी टक्कर, 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत

February 16, 2024

Uttar Pradesh : ट्रैक्टर ट्राली को डंपर ने मारी टक्कर, 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत

सहारनपुरः जिले में शुक्रवार को दिल्ली यमुनोत्री राजमार्ग पर एक अनियंत्रित डंपर ने एक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्ट्रर ट्राली कई बार पलट गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए।

जैन ने बताया कि थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुन्ना के पास यह हादसा हुआ जिसके बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने कहा, कि हादसे में दो व्यक्तियों नकली सिंह (50) और राकेश (48) की मौत हो गई तथा एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें