Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश: कार और बस की टक्कर में दो लोगों की हुई मौत, कई घायल

January 31, 2025

उत्तर प्रदेश: कार और बस की टक्कर में दो लोगों की हुई मौत, कई घायल

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को सवारियों से भरी ‘इको’ कार और रोडवेज बस के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बरेली-पीलीभीत राजमार्ग पर हुई। नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे नवाबगंज थानाक्षेत्र के इनायत गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान इकबाल (26) और चेत राम (50) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान सोमवती और शय़ामलाल के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चेत राम और उनकी पत्नी सोमवती आंखों की जांच के लिए बरेली जा रहे थे, जबकि इकबाल दवा खरीदने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें