Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh : मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की हुई मौत, दो बच्चे घायल

November 9, 2024

Uttar Pradesh : मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता की हुई मौत, दो बच्चे घायल

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के गुरुबख्शगंज इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी जबकि उसके दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गुरुबख्शगंज इलाके में बेकाबू अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र गंभीर हादसे के शिकार हो गए जिसमे पिता की मृत्यु हो गयी जबकि उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि खीरो इलाके के रहने वाले मृतक सतेंद्र सिंह (42) शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के पास किराए के मकान में रहते थे। दवा की कम्पनी में काम करने वाले सतेंद्र सिंह अपने दो लड़कों यशवर्धन (12) और हर्षवर्धन (14) के साथ अपने गांव से शहर की ओर आ रहा था। एक तेज़ रफ़्तार बेकाबू अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे सतेंद्र और उसके बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सतेंद्र और उसके बच्चों को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां उसे डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। सतेंद्र के दोनों पुत्रो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें