Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

वन्देमातरम कोई कविता नहीं भारत के लिए महामंत्र है: केशव प्रसाद मौर्य

June 26, 2025

वन्देमातरम कोई कविता नहीं भारत के लिए महामंत्र है: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो काम तलवार की धार से नहीं हो सकता वो कलम की नोक से हो सकता है और वही कलम जब बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की चली तो वन्देमातरम की रचना हुई। वन्देमातरम गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को मौर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘वन्देमातरम’’ कोई कविता नहीं पूरे भारत के लिए वह महामंत्र है जिसने हमें अंग्रेजों की पराधीनता से मुक्त कराने और भारत के तिरंगे का मान बढ़ाने का काम किया।

वीर क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा…
इस महामंत्र को गाते हुए वीर क्रांतिकारियों ने हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूमा। आजादी की लड़ाई में हर जुबां पर वन्देमातरम रहता था। मौर्य ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ गीत को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक पवित्र मंत्र के रूप में माना जाता था। यह गीत भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का स्नेत था। उन्होंने कहा कि जिस वन्देमातरम को अंग्रेजों के शासनकाल में मिटाने का काम हुआ उसी वन्देमातरम की ताकत के बल पर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए और उन्हें भारत से खदेड़ दिया गया।

भक्ति भावना खंडित करने की गलती कोई न करेः उप मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार का साफ संदेश है कि कांवड़ यात्रियों की श्रद्धा एवं भक्ति भावना खंडित करने की गलती कोई न करे अन्यथा पता चलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े लोगों के जब गैरकानूनी जमीन कब्जे इत्यादि की जांच होती है तो वे अनर्गल आरोप लगाते ही हैं। अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी ऐसा कर रहे हैं वे अवैध कब्जे छोड़ दें नहीं तो सरकार अपना काम करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें