Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIDEO : ताजमहल की गुंबद पर महिला ने चढ़ाया गंगा जल, लहराया भगवा… CISF ने उठाया ये कदम

August 6, 2024

VIDEO : ताजमहल की गुंबद पर महिला ने चढ़ाया गंगा जल, लहराया भगवा… CISF ने उठाया ये कदम

आगरा। ताजनगरी से एक विवादित खबर सामने आई है। जहां, ताजमहल पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया ताजमहल पर भगवा झंडा फहराया गया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा ने दावा किया है कि ताजमहल पर झंडा फहराने वाली महिला संगठन की पदाधिकारी है और हम इसे तेजो महालय मानते हैं। इस घटना से पहले भी दो युवकों ने ताजमहल के अंदर जल चढ़ाया था और दोनों युवक इन्हीं सभा के पदाधिकारी बताए गए थे।

वहीं, फिर से ताजमहल को लेकर वीडियो वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में एक महिला ताजमहल पर खड़े होकर भगवा झंडा फहरा रही है। जिसके बाद वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला ताजमहल परिसर में प्रवेश करती है और पर्यटकों के बीच से होकर चलते हुए ताजमहल इमारत तक पहुंच जाती है और झंडा फहरा देती है।

ताजमहल के गुंबद पर गंगाजल चढ़ाने वाली महिला को CISF के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कहा है कि जांच के बाद आरोपी महिला मीरा राठौर को पुलिस के सुपुर्द किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें