Site icon Dainik Savera Times

Uttar Pradesh में हर शुक्रवार को लगेगी ग्राम चौपाल, Varanasi से होगी शुरुआत : Keshav Prasad Maurya

लखनऊः उत्तर प्रदेश के ग्राम विकास विभाग ने गांव की समस्या के समाधान के लिए हर शुक्रवार को ‘ग्राम चौपाल’ लगाने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगे। मौर्य ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम विकास विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार की सुबह ट्वीट किया, ‘‘प्रत्येक शुक्रवार ग्राम विकास विभाग ग्राम चौपाल करेगा।’’ इसी ट्वीट में मौर्य ने कहा, कि ‘काशी के लाड़ले सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र बाबा विश्वनाथ जी के धाम काशी (वाराणसी) से 30 दिसंबर, शुक्रवार को होगा श्रीगणोश। चौपाल में रहूंगा मौजूद। गांव की समस्या-गांव में समाधान।’’

 

 

Exit mobile version