Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला टीचर के साथ रंगरेलियां मनाने वाले स्कूल प्रिंसीपल के उपर गिरी गाज…स्कूल की मान्यता भी…

July 12, 2024

महिला टीचर के साथ रंगरेलियां मनाने वाले स्कूल प्रिंसीपल के उपर गिरी गाज…स्कूल की मान्यता भी…

UP School Principal Viral Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक महिला टीचर के साथ स्कूल प्रिंसिपल का रंगरेलिया मनाते वीडियो वायरल होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल ने शिक्षा के मंदिर को अपनी अय्याशी का अड्डा बना लिया है। यह मामला जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल का बताया गया था, जिसमें वह एक महिला टीचर के साथ रंगरेलियां मनाते दिख रहे थे। स्कूल के ऑफिस में प्रिंसिपल और महिला टीचर की गंदी हरकतों का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद से ही लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन के निर्देश पर बीएसए ने आरोपी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इतना ही नहीं, चर्चा इस बात की भी हो रही है कि स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है।

7 मिनट का वायरल हुआ था महिला टीचर के साथ वीडियो
यह वायरल वीडियो लगभग 7 मिनट का है। जिसमें में स्कूल का प्रिंसिपल एक महिला टीचर के साथ अश्लील हरकते करता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि प्रिंसिपल और महिला टीचर के बीच अफेयर पहले से चल रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें