Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

May 10, 2023

Uttar Pradesh विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित समय सात बजे से शुरु हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल के राहुल कोल के निधन के बाद चुनाव कराए जा रहे हैं। यहां राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल चुनाव मैदान में हैं जबकि स्वार सीट सपा नेता अब्दुल्ला आजम को विधानसभा के लिये अयोग्य ठहराये जाने के कारण रिक्त हुई है।

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर मतदान की रफ्तार पहले दो घंटों में औसत रही। सुबह वोट डालने वालों में मार्निंग वाकर और बुजुर्गो की तादाद ज्यादा दिखी। सुबह नौ बजे तक स्वार विधानसभा सीट पर 7.93 प्रतिशत और छानबे विधानसभा सीट पर 10.14 प्रतिशत मतदान हो चुका था। गर्मी से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर उचित इंतजाम किए गए हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को पहचान पत्र के नाम पर परेशान किया जा रहा है। रामपुर के टांडा, दढ़ियाल, लंबाखेड़ा, अकबराबाद, रसूलपुर, फरीदपुर, खेमपुर, मिलक काजी में मतदाताओं को बार बार पहचान पत्र दिखाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। कुछ इलाकों में पुलिस मतदाताओं के साथ अभद्रता कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें