Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के 16 जिलों में बनेंगे 1000 मीट्रिक टन क्षमता तक के गोदाम

June 2, 2025

UP के 16 जिलों में बनेंगे 1000 मीट्रिक टन क्षमता तक के गोदाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए राज्य के 16 जिलों में 24 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से 1000 मीट्रिक टन तक की क्षमता वाले गोदाम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत संचालित की जा रही है। इसमें कहा गया है कि इस योजना से किसानों को उनके कृषि उत्पादों के भंडारण की बेहतर सुविधा मिलेगी जिससे उन्हें फसल बेचने में जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी और उचित दाम मिल सकेगा। इसके अलावा इन गोदामों से कृषि, उद्योग तथा रोजमर्रा की वस्तुओं के वितरण और विक्रय का भी सशक्त प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, बहराइच, रायबरेली, एटा, मथुरा, फरुखाबाद, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, जालौन, पीलीभीत और झांसी में इन गोदामों का निर्माण किया जा रहा है। बयान के अनुसार, 24 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में 500 से 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही इन गोदामों से किसानों को उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की सुविधा भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat 132nd Episode Live: देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे PM मोदी, कहा- अफवाहों से लोग बचें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें