Site icon Dainik Savera Times

पेड़ों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को नया आयाम दे रहीं यहां की महिलाएं

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में शाहजहांपुर में महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों को अपना भाई मानकर उन्हें राखी बांधते हुए इस रिश्ते को एक नया आयाम दे रही हैं। वैसे तो रक्षाबंधन का पर्व सोमवार 19 अगस्त को है लेकिन शाहजहांपुर शहर की अनेक महिलाएं बृहस्पतिवार से ही वृक्षों के तने और टहनियों पर राखी बांध रही हैं। वे उन्हें तिलक लगाने के साथ-साथ मिष्ठान के तौर पर उनके पोषण के लिए प्राकृतिक खाद अर्पित करते हुए पेड़ों के दीर्घायु होने की कामना कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: सड़क किनारे पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

Exit mobile version