Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

January 11, 2025

श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश झुकाया और उनकी आरती की। योगी ने जन्मभूमि पथ पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्री रामलला के चरणों में शीश झुकाया और विधिवत पूजा भी की। योगी ने यहां श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने साधु संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।

अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव आदि जनप्रतिनिधियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रामकथा पार्क पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले चार जनवरी को भी अयोध्या आए थे। उस दिन उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, फिर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।

ये भी पढ़ें:  अनुराग ठाकुर ने कहा- हर भारतीय को संस्कृत सीखनी चाहिए, इसके कई फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें