Site icon Dainik Savera Times

47 जिलों में न्यूट्री सीरियल्स की खेती से किसानों को समृद्ध बनाएगी योगी सरकार

yogi cm

yogi cm

लखनऊ। योगी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य के 47 जिलों में न्यूट्री सीरियल्स (मोटे अनाज/श्री अन्न) की खेती को बढ़ावा देने की व्यापक योजना तैयार की गई है। यह योजना वर्ष 2025-26 की राज्य कार्ययोजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत संचालित की जाएगी। अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर समेत प्रदेश के 47 जिलों में इसकी पूरी प्लानिंग तैयार कर ली गई है।
सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए छोटे और मझोले किसानों को लाभान्वित करना है। जिससे एक ओर किसानों की आमदनी में इजाफा हो और दूसरी ओर लोगों को पोषणयुक्त अनाज उपलब्ध कराया जा सके। इसमें ज्वार, बाजरा, कोदो और सावां जैसे परंपरागत और स्वास्थ्यवर्धक अनाजों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इन 24 जिलों में ज्वार की फसल से बढ़ेगी आमदनी

अयोध्या, बाराबंकी, बांदा, चित्रकूट, कानपुरनगर, कानपुरदेहात, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, सुल्तानपुर, कौशाम्बी, महोबा, रायबरेली, प्रयागराज, अमेठी, सोनभद्र, सीतापुर, हरदोई, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी।

इन 38 जिलों में बाजरे से होगा मोटा मुनाफा

आगरा, बदायूं, अलीगढ़, फिरोजाबाद, सम्भल, हाथरस, एटा, मथुरा, कासगंज, इटावा, औरैया, प्रयागराज, कानपुरदेहात, मैनपुरी, गाजीपुर, बरेली, जालौन, मिर्जापुर, बुलन्दशहर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, भदोही, फतेहपुर, वाराणसी, फर्रुखाबाद, जौनपुर, चन्दौली, बांदा, कन्नौज, शाहजहांपुर, हरदोई, अमरोहा, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, रामपुर, कानपुरनगर एवं सीतापुर।

12 जिलों में सावां के जरिए बढ़ेगी कमाई

जालौन, सोनभद्र, चित्रकूट, मिर्जापुर, जौनपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, भदोही, वाराणसी, चन्दौली एवं हमीरपुर।

इन 13 जिलों में कोदो की फसल से बदलेगी किसानों की तकदीर

जालौन, सोनभद्र, चित्रकूट, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, चन्दौली, भदोही, प्रतापगढ़, जौनपुर, हरदोई, वाराणसी, मुरादाबाद एवं हमीरपुर।

ये भी पढ़ें : नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

Exit mobile version