Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में युवक की चाकू मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

December 18, 2022

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में युवक की चाकू मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

बाराबंकी: बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली इलाके में चाय की दुकान पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश नारायण ने बताया कि शहर कोतवाली स्थित पल्हरी चौराहे के निकट एक पेट्रोल पंप के बगल में चाय की दुकान पर शनिवार रात मोहल्ला भितरी पीरबटावन निवासी सुकांतो शर्मा उर्फ प्रिंस (20) की कुछ युवकों से कहासुनी हो गयी। उन्होंने बताया कि युवकों ने प्रिंस पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गये।

घायल प्रिंस को जमीन पर गिरे देख लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले प्रिंस से कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था और तभी से उक्त लड़के इंस्टाग्राम पर उसे धमकी दे रहे थे। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय मौर्य ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों की छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें