Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाना के घर आए पांच वर्षीय बच्चे ने तालाब से तोड़े सिंघाड़े, तो इन्होंने परिजनों के साथ कर दी…

October 6, 2023

नाना के घर आए पांच वर्षीय बच्चे ने तालाब से तोड़े सिंघाड़े, तो इन्होंने परिजनों के साथ कर दी…

नोएडाः अपने नाना के घर आए पांच साल के बच्चे को तालाब से सिंघाड़े तोड़ना महंगा पड़ गया क्योंकि इस बात से आक्रोशित चार लोगों ने उसके घर वालों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शादीपुर सिधौली गांव के निवासी फ़रमान ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि समर, समीर, परवीन तथा इमराना ने उसके घर पर धावा बोलकर उसके परिजन को लाठी-डंडों से पीटा और और ईंट पत्थर मार कर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार, उसके पांच साल के भांजे मोहम्मद उमर ने तालाब से सिंघाड़े तोड़े थे जिसे लेकर आरोपियों ने उसके और उसके परिजन के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें