Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka mausam 28 Dec 2025: घने कोहरे की चपेट में उत्तरा भारत के कई राज्य, इन राज्यों के लिए बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी

December 28, 2025

Aaj ka mausam 28 Dec 2025: घने कोहरे की चपेट में उत्तरा भारत के कई राज्य, इन राज्यों के लिए बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी

Aaj ka mausam 28 Dec 2025: देश के कई राज्यों में सर्दी अब अपने पूरे तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के बड़े हिस्सों में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। घना कोहरा, शीतलहर और गिरते तापमान की वजह से आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली-NCR में कंपकंपाती ठंड
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिन बेहद ठंडे रहने वाले हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 से 30 दिसंबर के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कई जगहों पर शीतलहर चल सकती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी।

ये भी पढ़ें- 2025 में चांदी ने निवेशकों को किया मालामाल, दिया 158% का रिटर्न, अगले वर्ष भी बढ़ेंगी कीमतें

उत्तर भारत में कोहरे की चादर
हिमाचल प्रदेश में 30 दिसंबर तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक सुबह और शाम को कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। कई क्षेत्रों में दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में ‘कोल्ड डे’
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 28 दिसंबर को ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की गई है। इसका मतलब है कि दिन के समय भी ठंड का असर बना रहेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Watch Video- कुलदीप सिंह सेंगर मामले में शमा मल्होत्रा की टिप्पणी

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी, वहीं पर्यटकों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की जरूरत होगी।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत का हाल
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें